---Advertisement---

सरना आदिवासी विकास एकता मंच के तत्वावधान में वन भोज का आयोजन

On: January 11, 2024 1:55 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

महुआडांड़ (लातेहार):- सरना आदिवासी विकास एकता मंच के तत्वावधान में महुआडांड़ रेंज ऑफिस के समीप वन भोज का आयोजन किया। जहां वन भोज के दौरान विशेष बैठक का भी आयोजन किया गया, जहां वक्ताओं ने सरना आदिवासी समाज के विकास और संगठित करने को लेकर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला परिषद सदस्य स्तेला नगेसिया ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव से आए सैकड़ो महिला पुरुषों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में हड़ीया दारु के चक्कर में फंसकर हमारे आदिवासी सरना समाज के लोग बर्बाद हो रहे हैं। जिन्हें सुधारते हुए संगठित करने का जिम्मा समाज के प्रत्येक लोग को उठाना होगा। समाज जैसे ही इन सबसे ऊपर उठकर शिक्षा को अपनाएगा समाज का विकास और उत्थान होना प्रारंभ हो जाएगा।

विनोद उरांव ने कहा की धीरे-धीरे लोग अपनी संस्कृति और सभ्यता को भूलते जा रहे हैं। यह बहुत ही दुख की बात है। इस तरह के आयोजन का खास उद्देश्य लोगों को संगठित करना है। इस कार्यक्रम में सरना आदिवासी एकता विकास मंच के अध्यक्ष मंगल देव नगेसिया, सचिव मूले बैइगा, कुंवर मुंडा, प्रदीप उरांव, अनूप मुंडा, विनोद उरांव, विजय नगेसिया समेत प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

परसुडीह:नशे के आदी युवक ने अपने घर में ही लगाई आग,सारा सामान जलकर खाक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव,हद हो गई,संयोजक गुरचरण सिंह बिल्ला उतरे सत्ता पक्ष के प्रचार में!वीडियो वायरल

रामगढ़ आर्मी कैंट में फर्जी भर्ती में शामिल जालसाज गिरफ्तार

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, सीजीपीएससी प्रतिनिधियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को वोटर लिस्ट सौंपी

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल