July 26, 2026

दो मोटरसाइकिल की आमने सामने की जोरदार टक्कर में तीन मोटरसाइकिल सवार घायल, दो रेफर

Picsart_24-01-11_19-12-11-831.jpg

झारखंड वार्ता न्यूज़

मझिआंव (गढ़वा):- मझिआंव – मोहम्मदगंज मुख्य पथ पर भीम बराज पर दो मोटरसाइकिल के आमने सामने की जोरदार टक्कर में तीन लोग घायल हो गये। इनमें पहले मोटरसाइकिल पर सवार मोरबे गांव निवासी अजय राम के पुत्र कुन्दन कुमार 35 वर्ष एवं बिजय चंद्रवंशी के पुत्र सुनील कुमार 25 वर्ष का नाम शामिल हैं। जबकि दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार सरीफन राम के पुत्र सोनू कुमार 24 वर्ष के नाम शामिल हैं।

सभी घायलों को मझिआंव रेफरल अस्पताल में लाया गया। जहां उपस्थित चिकित्सक विनोद कुमार सिंह के द्वारा सभी घायलों का प्राथमिक इलाज किया गया। जिनमें कुन्दन कुमार एवं सोनू कुमार की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक चिकित्सा करने के बाद चिकित्सक द्वारा घायलों के बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि कुन्दन कुमार एवं सुनील कुमार शराब के नशे में धुत्त थे। जिसके कारण यह घटना हुई। घटना के सम्बंध में घायलों द्वारा बताया गया कि कुन्दन कुमार मोहम्मदगंज से अपने घर मोरबे आ रहा था और दूसरी ओर सोनू कुमार अपने घर मोरबे से मोहम्मदगंज जा रहा था। इसी बीच बराज पर ही दोनों की आमने सामने भिड़ंत हो गई और बुरी तरह घायल हो गए।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed