हजारीबाग:- 22 जनवरी को अयोध्या में वर्षों बाद रामलला के आगमन एवं मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर हजारीबाग में भी हर-घर उत्सव मनाएं। उस दिन को ऐतिहासिक व स्मरणीय बनाएं। दिन को स्थानीय मंदिरों में विशेष पूजा- अर्चना करें साथ ही रात को घरों में दीप जलाकर दीवाली मनाएं। मंगल पाठ करें धार्मिक अनुष्ठान का अयोजन अपने अपने स्तर से करें और परिवार एवं समाज के साथ खुशियां मनाएं।
उक्त बातें हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने अपने कटकमसांडी दौरे के क्रम में ग्राम मायापुर और पबरा वासियों से निवेदन करते हुए कही। उन्होंने यह भी कहा किहम सभी के लिए बेहद सौभाग्य की बात है की पांच सौ वर्षों बाद हमारे ही समय में यह ऐतिहासिक कार्य संपन्न हो रहा है और टेंट से निकलकर रामलला मंदिर में विराजेंगे तथा इसके साथ ही अयोध्या नगरी का वनवास समाप्त होने जा रहा है।
मौके पर कटकमसांडी विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, कटकमसांडी भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्षा जीवन मेहता, पबरा मुखिया सोनी देवी, पबरा पंसस छोटनी देवी, पूर्व मुखिया दिलीप कुमार रवि,सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहें।