लातेहार:- महुआडांड़ प्रखण्ड के हामी हाई स्कूल में झारखंड सरकार शिक्षा विभाग के अभियान ‘सीटी बजाओ उपस्थित बढ़ाओ की सफलता के लिए महुआडांड़ हामी पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
स्थानीय जिला परिषद् सदस्य ऐस्तेला नगेसिया, मुखिया प्रदीप बडाईक के नेतृत्व में ‘सिटी बजाओ स्कूल बुलाओ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हामी उच्च विद्यालय हामी के छात्र-छात्राओं को पंचायत के सभी मोहल्ले टोलों से उपस्थित प्राचार्य चन्द्रशेखर प्रसाद जिला परिषद् सदस्य ऐस्तेला नगेसिया मुखिया प्रदीप बड़ाईक, जन प्रतिनिधि, वार्ड सदस्य के साथ-साथ पंचायत के कई महिला पुरुष सीटी बजाते हुवे विद्यालय पहुंचे।
जिनका स्वागत विद्यालय के प्रधानाध्यापक चन्द्रशेखर प्रसाद ने सीटी बजाकर किया। इस अवसर पर मुखिया एवं प्रधानाध्यापक सहित सभी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पठन-पाठन (शिक्षा) के प्रति मन में बैठे हुए निराशा को दूर करने हेतु उत्सुकता एवं जिज्ञासा उत्पन्न करना है। जो बच्चे किसी कारणवश स्कूल नहीं जाते हैं या नहीं जाना चाहते, उन बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना है।