July 26, 2026

अपराधियों ने बस में की लूटपाट; 18 लाख लूटकर फरार, पुलिस जांच में जुटी

Picsart_24-01-16_14-21-49-099.jpg

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची:- कोलकाता से राॅंची आ रही बस में चार अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। घटना आज मंगलवार सुबह दशम फॉल थाना क्षेत्र के नावाडीह के पास हुई है, जहां अपराधियों ने हथियार के बल पर शिवम बस में सवार कई यात्री कारोबारियों से करीब 18 लाख लूटकर जंगल की ओर भाग गये। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक लूट के दौरान चाकू से यात्रियों पर हमला किया गया, जिसमें एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे बुंडू के ट्रॉमा सेंटर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed