

एजेंसी: ईरान ने पाकिस्तान में स्ट्राइक कर भारी तबाही मचाई थी जिसका बदला कथित रूप से पाकिस्तान के द्वारा भी लिए जाने की खबर आ रही है। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक पाकिस्तान ने ईरान के कई इलाकों में बमबारी कर इसका बदला लिया है।पाकिस्तानी हमले में 4 बच्चों और 3 महिलाओं की मौत हो गई है।पाकिस्तानी मीडिया में दावा किया गया है कि ईरान के कई इलाकों पर बमबारी की गई है।
ईरान ने पाकिस्तान में जैश अल-अदल समूह के मुख्यालय पर “मिसाइल और ड्रोन” से हमला किया था, इसे ईरान के द्वारा ” देश की सुरक्षा के खिलाफ आक्रामकता के जवाब में ईरान द्वारा उठाया गया एक और निर्णायक कदम” बताया गया था।
बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में कुछ ही दिनों में चुनाव होने हैं और यहां की सरकार देश की सुरक्षा को लेकर किसी तरह की कोताही नहीं बरतना चाह रही है। यही वजह है कि पाकिस्तान ने भी ईरान के खिलाफ कार्रवाई की है।
बता दें कि ईरान ने एक दिन पहले ही पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में कई आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए थे। अब इसके जवाब में पाकिस्तान ने भी बमबारी की है। पाक मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि पाकिस्तान ने ईरान के कई इलाकों पर हमले किए और आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया है। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने भी बयान जारी करके कहा था कि ईरान की तरफ से हुए एकतरफा हमले के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि हमला किया जा सकता है।
पाकिस्तानी मीडिया ने हमले से जुड़े कई वीडियो भी जारी किए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जगह पर काफी लोग दिखाई दे रहे हैं। दूसरे वीडियो में कोई कस्बा नजर आ रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान ने भी एयर स्ट्राइक की है। बलूच लिबरेशन फ्रंट ने भी बयान जारी किया है कि हमले की वजह से काफी नुकसान पहुंचा है।
ईरान के हमले में दो की हुई थी मौत।
संबंधित समाचार
Akash Lohra
October 18, 2026
Akash Lohra
October 18, 2026




