

रांची:- ग्रामीण विकास विभाग अबुआ आवास निर्माण से जुड़ी गतिविधियों में लगातार तेजी ला रहा है। योजना में अब तक ग्रामीणों से कच्चा मकान को पक्का करने के लिए 31 लाख से अधिक आवेदन मिले हैं। उसमें से 29.97 लाख आवेदनों का सत्यापन किया जा चुका है। उसमें से लगभग एक लाख आवेदन डुप्लिकेट मिले हैं। पिछले चार वर्ष की उपलब्धि और आगे की कार्ययोजना से अवगत कराते हुए ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री चंद्रशेखर ने कहा कि विभाग बंजर भूमि पर कांटा रहित कैक्टस के पौधे लगाने की योजना पर कार्य कर रहा है। यह पशु चारा के साथ वेगन लेदर निर्माण में भी काम आएगा। ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री चंद्रशेखर, सूचना भवन के सभागार में पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दे रहे थे।
बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन मिशन
संबंधित समाचार
Akash Lohra
October 18, 2026
Akash Lohra
October 18, 2026




