सिल्ली:- रांची पुरुलिया रोड मुरी काशीडीह में तुलसीपोखर के समीप निर्माणाधीन राम मन्दिर प्रांगण में भी 22 जनवरी को मुरी कांशीडीह की महिला समितियों की अगुवाई में राम दरबार उत्सव मनाया जायेगा। इसको लेकर महिलाएं काफी उत्साहित हैं। इस संदर्भ में महिलाओ ने अपने अपने घरों से दीया के साथ निर्माणाधीन मन्दिर पहुँच कर मन्दिर को दीपो से जगमग करने का निर्णय लिया है। वहीं अयोध्या में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पावन अवसर पर मन्दिर प्रांगण में संध्या पांच बजे से सात बजे तक बंगाल के कीर्तन मंडली द्वारा भजन कीर्तन किया जायेगा, तत्पचात् रात्रि नौ बजे तक रामायण पाठ के आयोजन के बाद श्रद्धालुओ के बीच खिचड़ी भोग व महा प्रसाद का वितरण किया जायेगा। महिलाओ ने आस पास के बड़े बुजुर्ग समेत महिला, पुरुष को इस पावन अवसर पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है।
निर्माणाधीन राम मंदिर भी होगा जगमग, होंगे कई कार्यक्रम











