भेलवा टुंगरी मेला आज
सिल्ली:- सिल्ली प्रखंड अंतर्गत रविवार को भेलवा टुगड़ी लेगाहातू (कलुवाडीह) में टुसू मेला का आयोजन किया जाएगा। मेला को भव्य बनाने हेतु विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। मेला का मुख्य आकर्षण टुसू प्रदर्शनी, पाता नाच, महिला फुटबॉल खेल, मुर्गा लड़ाई, पुरुष फुटबॉल खेल, लड़कियों की बीच कबड्डी, क्रिकेट इत्यादि का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी कमेटी के सदस्य सुभाष कुमार महतो ने दी।
