---Advertisement---

गंभरिया अंचल कर्मी को एसीबी की टीम ने ₹10000 रिश्वत लेते दबोचा

On: July 13, 2023 10:29 AM
---Advertisement---

सरायकेला खरसावां: गंभरिया स्थित अंचल कार्यालय में एसीबी की टीम ने धावा बोला। जहां जमीन के सीमांकन के एवज में 10 हज़ार रिश्वत लेते हुए राज किशोर भगत को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद टीम जमशेदपुर प्रमंडल कार्यालय उन्हें ले आई जहां उनसे पूछताछ जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ा गम्हरिया निवासी मनोज कुमार सिंह की धर्मपत्नी गायत्री देवी और उनकी बहन रीता देवी के नाम से गम्हरिया में जमीन है।इस जमीन के सीमांकन के लिए उनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया गया था।

आवेदन के आलोक में आमीन राज किशोर भगत ने जाकर सीमांकन किया, पर उन्हें नक्शा बनाकर नहीं दिया गया। जब वे कार्यालय गए तो उनसे आमीन राज किशोर भगत ने जमीन का नक्शा पास कराने के एवज में 15 हज़ार रुपए की मांग की।काफी अनुरोध करने पर 10 हज़ार में राज किशोर भगत राजी हुए। इस आलोक में मनोज कुमार सिंह ने सारी जानकारी एसीबी को दी।जहां एसीबी ने जाल बिछाकर आमीन राज किशोर भगत को ₹10000 घूस लेते हुए गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : रिंकू सिंह के समर्थन में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की सभा, कहा-भारत को जीताना है