---Advertisement---

26 जनवरी को खेला जाएगा ‘एमपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट’ का फाइनल मुकाबला

On: January 24, 2024 11:35 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

मझिआंव (गढ़वा):- गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ‘एमपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट’ का फाइनल मुकाबला मुखदेव हाईस्कूल के मैदान में 26 जनवरी को खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला दोपहर 12 बजे से खेला जाएगा।
एमपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, मुख्य अतिथि भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव सह आजाद समाज पार्टी के विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के भावी विधायक प्रत्याशी सिराज खान जी के कर कमलों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर व खिलाड़ियों से ग्राउंड में परिचय प्राप्त कर किया जाएगा। फाइनल मुकाबला आरके 11 vs बभनी के बीच खेला जाएगा। खेल समापन के पश्चात विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसकी जानकारी एमपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के व्यवस्थापक शाहबाज खान ने दिया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें