---Advertisement---

राजभवन में एट होम और बैंड डिस्प्ले कार्यक्रम का हुआ आयोजन; सीएम हेमंत सोरेन, राज्यपाल सहित कई दिग्गज हुए शामिल

On: January 27, 2024 5:09 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची:- गणतंत्र दिवस समारोह 2024 के उपलक्ष्य में माननीय राज्यपाल श्री सी०पी० राधाकृष्णन की गरिमामयी उपस्थिति में राजभवन में आयोजित आज ‘एट होम कार्यक्रम’ एवं ‘बैंड डिस्प्ले कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो, पूर्व मुख्यमंत्री व विधान सभा सदस्य श्री बाबूलाल मरांडी, लोकसभा सांसद श्री संजय सेठ, मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, पुलिस महानिदेशक समेत भारतीय प्रशासनिक व पुलिस सेवा के वरीय अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

समारोह में पंजाब रेजिमेंटल सेंटर, प्रथम बटालियन जम्मू और कश्मीर लाइट इन्फैंट्री, झारखण्ड सशस्त्र पुलिस- 1, कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय एवं विवेकानंद विद्यालय, राँची की टीम द्वारा बैंड डिस्प्ले का मनमोहक प्रस्तुति की गई। उक्त अवसर पर राज्यपाल महोदय द्वारा मोरहाबादी में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह 2024 के अवसर पर झांकी, परेड एवं बैंड प्रदर्शनी के विजेताओं के मध्य पुरस्कार वितरण किया गया। विदित हो कि झांकी में झारखण्ड राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड प्रथम, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग द्वितीय, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग तथा सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को तृतीय, परेड में सेना को प्रथम, जैप- 1 को द्वितीय, सी०आर०पी०एफ० को तृतीय, बैंड में जैप-1 को प्रथम, सेना को द्वितीय एवं जैप 10 को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सिद्धगोड़ा श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री राम भगवान की छठी महोत्सव सोहर,भजन के साथ संपन्न

वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन व जमशेदपुर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 39 वां रक्तदाता संगठन सम्मान समारोह संपन्न

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक