जमशेदपुर

कोल्हन वि०वि० की 1 फरवरी की परीक्षा स्थगित करने का निर्णय घोर निंदनीय: अमन ठाकुर

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय के द्वारा 1 फरवरी को होने वाली परीक्षा को स्थगित करने की घोर निंदा करते हुए अभाविप के प्रदेश खेल सहसंयोजक अमन ठाकुर ने कहा कि कुछ वैसे छात्र संगठन जो न तो खुद पढ़ते हैं ना ही अन्य विद्यार्थियों को पढ़ने देते हैं ऐसे छात्र संगठन के दबाव में परीक्षा को स्थगित करना दुर्भाग्यपूर्ण है। कई विद्यार्थी जो अपने समय पर परीक्षा देने 50–60 किलोमीटर दूर से महाविद्यालय पहुंचे थे और महाविद्यालय पहुंचने के बाद उन्हें यह सूचना मिली कि उनकी परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है ।जिसके कारण उनका समय व पैसा दोनों ही बर्बाद हुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव ही छात्र हित की बात करता है और ऐसी घटना की घोर निंदा करता है। महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय परिसर में ऐसे छात्र विरोधी संगठन जो अपने भ्रष्ट राजनीतिक आकाओं को बचाने के लिए छात्रों के भविष्य को बर्बाद करते हैं अब उन्हें किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।