---Advertisement---

आप विधायकों के खरीद फरोख्त के आरोप मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के ऑफिस में दिया नोटिस,3 दिन में जवाब!

On: February 3, 2024 10:32 AM
---Advertisement---

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्री आतिशी के द्वारा भारतीय जनता पार्टी पर ऑपरेशन लोटस के तहत आरोप लगाया गया था कि वह आम आदमी पार्टी के विधायकों को तोड़ने के लिए खरीद प्राप्त कर रही है उनके पास सबूत है। इन आरोपों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली क्राइम ब्रांच से शिकायत की थी। इस मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच एक्शन में आई और अरविंद केजरीवाल को नोटिस देकर जवाब मांगा है। वहीं मंत्री आतिशी जो कि अभी दिल्ली से बाहर है। उनके कल दिल्ली लौटने की संभावना है। उनके दिल्ली लौटते ही क्राइम ब्रांच उन्हें भी नोटिस देगी।

जबकि दिल्ली क्राइम ब्रांच शुक्रवार को भी सीएम अरविंद केजरीवाल को इस मामले में नोटिस देने की कोशिश की थी लेकिन काफी देर तक इंतजार करने के बाद अरविंद केजरीवाल अपने आवास से नोटिस लेने नहीं आए। उसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम लौट आई फिर शनिवार को क्राइम ब्रांच की टीम उनके आवास पर जा धमकी। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं और क्राइम ब्रांच के बीच तीखी नोक झोंक की खबर है। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना था कि नोटिस उनके ऑफिस में क्यों नहीं दिया जा रहा है। उसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने उनके ऑफिस में वहां मौजूद स्टाफ को नोटिस सौंपा है और रिसीव कर लिया है।

इधर इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी आम आदमी पार्टी पर जोरदार हमला बोले हुए हैं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल झूठे हैं पहले भी वह झूठी आरोप लगाकर माफी मांग चुके हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें