---Advertisement---

अरहर के खेत में मिला 27 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव, दुष्कर्म की आशंका

On: February 9, 2024 5:38 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

मझिआंव (गढ़वा):- थाना क्षेत्र अंतर्गत कोईनबार गांव के हरइया टोला के समीप अरहर के खेत में अर्धनग्न और क्षत-विक्षत अवस्था में लगभग 27 वर्षीय महिला का शव मिला है। शव को पुलिस ने गुरुवार के दिन बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार शव होने की सूचना ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को दी गई। वही शव देखने के लिए एवं पहचान के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसकी खबर मिलते ही थाना प्रभारी विवेक कुमार पंडित दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद थाना प्रभारी के द्वारा बारिये पदाधिकारी को सूचना दी गई। जानकारी के पश्चात सीडीपीओ नीरज कुमार, पुलिस निरीक्षक गुलाब सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद आसपास के लोगों से शव की पहचान कराई गई। लेकिन शव की शिनाख्त नही हो पाई। इस संबंध में सीडीपीओ नीरज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि “थाना क्षेत्र के कोईनबार गांव के हरइया टोला से क्षत-विक्षत और अर्धनग्न अवस्था में लगभग 27 वर्षीय एक अज्ञात महिला का शव अरहर के खेत से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।” वहीं उन्होंने कहा कि महिला का चेहरा पूरी तरह से पत्थर से कूचा हुआ और जलाया हुआ पाया गया। इसलिए उक्त वजह से महिला की पहचान नहीं हो पाई है। जहां पर शव मिला है, बताते चले कि वह स्वर्गीय वकील खान का खेत है। खेत, सड़क से कुछ दूरी पर स्थित है। इसलिए किसी की नजर इस पर नहीं पड़ा। देखने से यह प्रतीत होता है कि शव लगभग 8 से 10 दिन का है। वहीं उन्होंने कहा कि वहां पर एक खून लगा पत्थर भी मिला है। कुछ दूरी पर महिला का चप्पल भी पाया गया है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि प्रथम दृश्य हत्या का तथा कपड़े की स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि उसके साथ गलत भी किया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। लगभग 10 वर्ष पूर्व उसी जगह पर वकील खान की भी हत्या की गई थी।

वहीं उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड में संलिप्त चाहे जो भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। वही इस मौके पर एसआई विकास कुमार, रंजीत कुमार दलबल के साथ मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सीएम हेमंत सोरेन ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जमशेदपुर: सुबह 10:00 से 2 घंटे बिजली कई क्षेत्रों में रहेगी गुल, देख कहीं आपका भी!

बोकारो में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 4000 लीटर शराब और 8 लाख नकदी बरामद; 3 गिरफ्तार

नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत असंवैधानिक!राष्ट्रपति से चुनाव पर रोक व निरस्त करने की मांग

पलामू में इंसानियत शर्मसार: पैसों के लालच में मां ने नाबालिग बेटी की बुजुर्ग से करा दी शादी, आरोपी गिरफ्तार

मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर के लिए संध्या सिंह को एनडीए की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरी झंडी, बुधवार को करेगी नामांकन