---Advertisement---

सरकार चलाने में अक्षम तेजस्वी छिपा रहे नाकामी: प्रशांत किशोर

On: July 16, 2023 6:06 AM
---Advertisement---

बिहार में स्कूलों को ठीक करने से, किसने रोका है आपको

बिहार में जब ढंग के स्कूल है ही नहीं तो दूसरों को क्यों दे रहे दोष

समस्तीपुर: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के विकास के दावों की पोल खोलते हुए कहा कि आप यहां सरकार चला रहे हैं और दोष दिल्ली में बैठे हुए लोगों को दे रहे हैं। आपको किसने रोका है, बिहार में स्कूलों को ठीक करने से, आपको किसने रोका है बिहार में बढ़िया अस्पताल बनाने से, आपको किसने रोका है बिहार में सड़क को ठीक करने से, आपको किसने रोका है यहां रोजगार पैदा करने से।

ये सिर्फ राजनीति हो रही: प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि ये सिर्फ राजनीति हो रही है, बिहार के स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई पर 40 हजार करोड़ रुपए राज्य सरकार हर साल खर्च करती है। इसमें केंद्र का क्या लेना-देना है। इतने पैसे लगाकर बिहार में अगर अच्छे स्कूल बना दीजिएगा, तो क्या केंद्र सरकार इसे रोक देगी। केंद्र की सरकार मदद नहीं कर रही है, बिहार के लिए कुछ विशेष नहीं कर रही है, वो बात तो ठीक है। लेकिन, बिहार सरकार का अपना जो बजट है, 2 लाख 60 हजार करोड़ रुपए का, उस पैसे का इस्तेमाल कर बिहार के लिए कुछ तो अच्छा करके दिखाइए, दूसरों पर दोष देते रहने से क्या होगा। बहुत से लोग कह रहे हैं कि यहां फैक्ट्री नहीं है। राजस्थान जैसे राज्य में प्रति व्यक्ति दूध का उत्पादन बिहार की तुलना में 5 गुना ज्यादा है। आपको क्या लगता है, बिहार में लोगों को गाय-भैंस पालना नहीं आता है। यहां के बच्चों को पढ़ना नहीं आ रहा है। जब यहां स्कूल है ही नहीं तो दूसरों को क्यों दोष दे रहे हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now