---Advertisement---

बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत स्टूडेंट क्लब के सरस्वती पूजा समारोह में शामिल हुए विधायक संजीव सरदार

On: February 14, 2024 9:52 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत स्टूडेंट क्लब के तत्वाधान कुंवर सिंह मैदान में सरस्वती पूजा के बने हुए पहाड़नुमा जैसे भव्य पंडाल में पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार पूजा अर्चना करने पहुंचे। पूरे मंत्र उच्चारण एवं विधि विधान के साथ पंडित जी ने मां सरस्वती का पूजा अर्चना कर आरती भी संपन्न करवाए। विधायक संजीव सरदार ने मां सरस्वती के समक्ष नारियल फोड़ कर और अगरबत्ती दिखाकर पूजा अर्चना किए।

इसके पूर्व पंडाल के समक्ष एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता स्टूडेंट क्लब के अध्यक्ष विशाल सिंह ने किया। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने मां सरस्वती के पूजा पर कॉलोनीवासियों को ढेर सारी बधाई और शुभकामना देते हुए अच्छी तरीका से पूजा मनाने का आवाहन किए। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा पुरानी मांगे कुंवर सिंह मैदान का सुंदरीकरण करने का भी आश्वासन दिए हैं। सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कुंवर सिंह मैदान का सुंदरीकरण करने की बात विधायक संजीव सरदार से अपील की। उन्होंने कहा कि चुनाव के पूर्व इसी मैदान में स्थानीय लोगों ने विधायक संजीव सरदार को बुलाकर सभा के दौरान मैदान का सुंदरीकरण करने की बात कही थी। इस मैदान का विधायक संजीव सरदार के निधि से सुंदरीकरण हो जाने पर पुनः जीतने के बाद इस मैदान में इनका जोरदार स्वागत करने की भी बात कही है।

इस समारोह में उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, राहुल प्रजापति, विशाल सिंह, रिंकू, निलेश, मिथिलेश सिंह

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मानिक मल्लिक की पहल पर स्व.बनमाली सरदार के परिवार को मिला कच्चा राशन और आर्थिक सहयोग

प्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्वी सिंहभूम के डीसी बने राजीव रंजन और कई अफसर इधर-उधर

विधायक पूर्णिमा साहू का डीसी को पत्र, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आग्रह

विधायक पूर्णिमा साहू सीएम हेमंत की पत्नी विधायक कल्पना सोरेन से मिली

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उपचुनाव: इआरसी में सुनील प्रसाद विजयी,विनोद उपाध्याय उपाध्यक्ष व संजीव रंजन सहायक सचिव मनोनीत

बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ भाजपाईयों का पूरे प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन,वापस न लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी