---Advertisement---

तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला; बच्चों की मौत, महिला गंभीर

On: February 19, 2024 9:30 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

खरसावां:- कुम्हारसाई गांव में एक महिला ने अपने पति से झगड़े के बाद तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। महिला, पूजा देवी (30) की जान बच गई परंतु तीनों बच्चों, कोमल कुमारी (9), अनन्या महतो (5) तथा बेटा आर्यन महतो (2) की दर्दनाक मौत हो गई। महिला का इलाज खरसावां पीएचसी में चल रहा है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

कुम्हारसाही बस्ती में अशोक महतो अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते थे। वह मूल रूप से लोहरदगा के कुडू गांव के रहने वाले हैं। शनिवार को घरेलू विवाद को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। महिला ने पुलिस को फोन कर पुलिस को बुला लिया था। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत कराया गया। शिकायत के बाद खरसावां थाना पुलिस ने पति-पत्नी को समझा-बुझाकर सुलह करा दिया। शनिवार की शाम तक सबकुछ सामान्य हो गया। रविवार की सुबह पति अशोक महतो किसी काम से रांची चला गया।

रविवार सुबह तकरीबन 10 बजे के आसपास ग्रामीणों को घर के आंगन में स्थित कुएं से चीखने-चिल्लाने की आवाज आई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पाया कि महिला पूजा महतो कुएं में लगे मोटर से बंधी है। वहीं उनके बच्चें पानी में नजर आ रहे थे, तीनों बच्चों की मृत्यु हो चुकी थी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित कर बुलाया, इसके बाद महिला को कुएं से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल (पीएचसी) में कराया गया। वहीं घंटों की मशक्कत के बाद एक-एक करके तीनों बच्चों के शव को भी कुएं से बाहर निकाला गया। शवों को बाहर निकालने के बाद पुलिस ने फोन कर मामले की जानकारी अशोक महतो को दी।फिलहाल पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टाटा रेल के विस्तारीकरण को लेकर रेलवे का बुलडोजर फिर गरजा स्टेशन, कीताडीह,गोल पहाड़ी, खास महल के कई दुकानें जमींदोज

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 24 को 13 जिलों में बारिश की संभावना

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में अमरप्रीत सिंह की जुगसलाई में पदयात्रा

राजस्थान सेवा सदन व शिव मंदिर के निर्माण व जीर्णोद्धार में दीपक अग्रवाल रामूका का है अहम योगदान

हजारीबाग: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और उनकी पत्नी निर्मला देवी गिरफ्तार, NTPC परियोजना के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई

रामगढ़: शादी से लौटे परिवार के होश उड़े, चोरों ने बंद घर से जेवरात टपा दिए