---Advertisement---

शराब ब्रांड्स के लेबल लगाकर नकली शराब का गोरखधंधा; 522 लीटर नकली शराब जब्त, दो गिरफ्तार

On: February 19, 2024 10:12 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची:- होली का महापर्व करीब है तो नकली शराब का गोरखधंधा जोर पकड़ने लगा है। शहर में ब्लैक डाॅग (Black Dog), सिग्नेचर (Signature) जैसी कई महंगे ब्रांड की नकली शराब लोगों को उपलब्ध कराई जा रही है। नकली शराब की बोतल के ऊपर ब्रांड का लेबल लगाने और सील करने का तरीका भी ब्रांडेड कंपनियों जैसा ही है।

बीते कल यानि रविवार को उत्पाद विभाग ने पिठौरिया के ओयना गांव में छापेमारी कर ब्रांडेड कंपनियों के नाम से नकली शराब बनाने वाली अवैध मिनी शराब फैक्ट्री पकड़ी है। 522 लीटर नकली शराब जब्त की गई है। इसके अलावा 48 कार्टन ब्लैक टाइगर शराब, 1000 पीस राॅयल स्टैग के रैपर, 300 पीस ढ़क्कन, खाली बोतलें, स्टिकर और ढ़क्कन के ऊपर लगाए जाने वाले उत्पाद विभाग, झारखंड सरकार के स्टिकर जब्त किए गए हैं। मौके से दो लोगों (गौतम कुमार और सौरभ शर्मा) को गिरफ्तार भी किया गया है। मौके से एक इनोवा कार (यूपी का रजिस्ट्रेशन नंबर) भी जब्त की गई है। इस कार से ही नकली शराब बिहार के बड़ा बाजार में बड़ी खेप सप्लाई की जाती थी।

उत्पाद विभाग के अनुसार शराब माफिया अरूणाचल प्रदेश से 40 से 50 रूपए प्रति लीटर सस्ती शराब मंगाते हैं। इसके बाद फैक्ट्री में ब्रांडेड कंपनियों का लेबल लगाकर सीलबंद किया जाता है और मांग के अनुसार सप्लाई की जाती है। यहां तक कि रांची के रिंग रोड के किनारे स्थित होटल और ढाबों में भी इसकी सप्लाई की जाती है। शराब माफिया द्वारा स्टिकर, खाली बोतलें और ढ़क्कन कोलकाता से मंगवाया जाता है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पटमदा:समाजसेवी स्वर्गीय सुधीर महतो की प्रतिमा का उद्घाटन भाजपा नेता अभय सिंह ने किया

जमशेदपुर: ग्राम सभा कीताडीह में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनी

टाटा मोटर्स मुख्य गेट पर समाजसेवी बंटी सिंह और समर्थकों का धरना प्रदर्शन,जमकर नारेबाजी,क्यूआरटी पहुंची

रांची:जमशेदपुर की लड़की को बर्थडे पार्टी में बॉयफ्रेंड ने नशीला पिज़्ज़ा खिलाया और फिर की दरिंदगी,गिरफ्तार

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उप चुनाव:3 सीटों के लिए 5 उम्मीदवारों ने ली नामांकन पत्र

सुंदरनगर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बाल अधिकार,बाल विवाह,पोक्सो विषयों पर चित्रांकन,निबंध,क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित