---Advertisement---

राज्यपाल ने नामकुम में पासपोर्ट सेवा केंद्र का किया शुभारंभ

On: February 19, 2024 4:20 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची:- माननीय राज्यपाल श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने आज नामकुम, रांची में पासपोर्ट सेवा केंद्र, राँची का नये परिसर में शुभारंभ करते हुए कहा कि किसी देश की आर्थिक प्रगति में पासपोर्ट कार्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका है। अब हमारी आर्थिक गतिविधियां सिर्फ देश के अंदर तक सीमित नहीं रहकर वैश्विक हो गयी है। नित्य बदलते हुए परिवेश में युवाओं की भूमिका काफी बढ़ गयी है। वे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं एवं प्रतिस्पर्धा करना चाहते हैं और इस दिशा में रांची स्थित यह क्षेत्रीय कार्यालय अहम भूमिका निभाएगा।

राज्यपाल महोदय ने कहा कि इस पासपोर्ट कार्यालय के द्वारा पासपोर्ट बनाने हेतु मोबाइल वाहन के द्वारा सेवा प्रदान की जायेगी। लोगों को कठिनाई से निजात देने एवं उन्हें सुविधा प्रदान करने के दिशा में इस कार्यालय का यह पहल काफी प्रशंसनीय है। उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि किस प्रकार कोयंबटूर में पासपोर्ट कार्यालय के नहीं होने से आसपास के क्षेत्रों यथा- तिरुपुर, इरोड इत्यादि स्थानों के लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। पासपोर्ट कार्यालय के खुलने के एक सप्ताह के अंदर लगभग 25 हजार आवेदन प्राप्त हुए। वहां पासपोर्ट कार्यालय खुलने से औद्योगिक गतिविधियां काफी तेज हुईं और कोयंबटूर, तिरुपुर एवं इरोड इत्यादि स्थानों का कारोबार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ा। उन्होंने उम्मीद प्रकट करते हुए कहा कि इस पासपोर्ट कार्यालय के खुलने से झारखंड में औद्योगिक एवं व्यपारिक गतिविधियां तेज होंगी, शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और झारखण्ड में विकास की गति तेज होगी। उनके द्वारा इस अवसर पर सांकेतिक रूप से आवेदकों को पासपोर्ट भी उपलब्ध कराया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now