---Advertisement---

हमें खुशी होती है टीवी मरीजों की सेवा करने में – रवि नारायण मिश्रा

On: February 21, 2024 2:39 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- हिंडालको कंपनी के सीएसआर फंड के द्वारा सिल्ली प्रखंड के 14 पंचायतों के टीवी मरीजों के बीच छः महीने का राशन एवं दवा का निशुल्क वितरण किया गया। यह वितरण हिंडालको के यूनिट हेड रवि नारायण मिश्रा एवं एचआर हेड अरुण राय दोनों ने संयुक्त रूप से टीवी मरीजों के बीच वितरण किया साथ ही साथ यूनिट हेड रवि नारायण मिश्रा ने मरीजों को संबोधित करते हुए कहा कि सही रूप से संतुलित भोजन एवं दवा का सेवन करें तथा किसी प्रकार का धूम्रपान ना करें। धूम्रपान करने से दवा असर नहीं करेगा। हमें खुशी होती है कि टीवी मरीजों की सेवा करने का मौका मिला है। वहीं एचआर हेड अरुण राय ने भी मरीज को संबोधित करते हुए कहा कि हिंडालको हमेशा ग्रामीणों के सेवा में तत्पर रहेगी। सीएसआर फंड के द्वारा ग्रामीणों की मदद हर एक क्षेत्र स्तर पर किया जाएगा। हमारे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि भारत को टीवी मुक्त कर देना उसको देखते हुए हमारा ग्रामीण इलाकों में जो भी टीवी से ग्रसित मरीज है उनको हिंडाल्को की तरफ से मदद मिलते रहेगा। इस मौके पर डॉक्टर सौरभ कुमार, अविनाश कुमार, भरत सिंह, अनिल कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, प्रतीक कुमार, रंजीत कुमार, संजीव कुमार महतो आदि कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now