झारखंड

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

ख़बर को शेयर करें

सिल्ली:-सिल्ली थाना अंतर्गत छोटा चंगडू निवासी परमानंद बडाईक उम्र 19 वर्ष ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार उसके भाई संजय बडाईक ने बताया कि मेरा भाई परमानंद बडाईक का किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग था। सुबह लगभग 10 बजे से 11बजे के बीच घर के ही सामने एक कमरा में फांसी लगा लिया। हम लोग उस समय काम करने गए हुए थे। घर आने के बाद देखा कि उस कमरा का खिड़की खुला हुआ है और दरवाजा बंद है खिड़की के पास जाकर देखा तो मेरा भाई फांसी लगा लिया था तत्पश्चात आनन फानन में हम लोग दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और उसका जान बचाने के लिए नीचे उतारा। उसके बाद इसकी सूचना सिल्ली थाना को दिया गया। सिल्ली थाना दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक अस्पताल सिल्ली लाया गया जहां डॉक्टर के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। थाना के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रांची रिम्स भेज दिया गया।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।