झारखंड

प्रदेश की राजधानी में अपराधियों की ताबड़तोड़ 6 राउंड फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, मची सनसनी

ख़बर को शेयर करें

रांची :प्रदेश की राजधानी रांची एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से उस वक्त थर्रा गई। जब अपराधियों ने ताबड़तोड़ 6 राउंड फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुनकर लोगों में सनसनी मच गई। इस गोलीबारी में एकदम पति के पति-पत्नी की मौत की खबर है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सिटी एसपी भी कोतवाली डीएसपी सहित सुखदेव नगर और पंडरा ओपी की पुलिस पहुंची। पुलिस मामले की जांच में लग गई है।

बताया जा रहा है कि घटना रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित पिस्का मोड़ ओझा मार्केट जनक नगर की बताई जा रही है।

घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है कि अपराधियों ने दंपती पर एक के बाद एक छह राउंड फायरिंग की। पति-पत्नी को घायल अवस्था में जसलोक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।