---Advertisement---

नैतिक मतदान का संदेश देने वाली वीडियो सीरीज ‘संस्कारी मास्टर जी’ का हुआ विमोचन

On: February 26, 2024 4:06 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची:- नैतिक मतदान (Ethical Voting) का संदेश वाली वीडियो सीरीज “संस्कारी मास्टर जी“ को रांची जिला में भी रिलीज किया गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड श्री के रवि कुमार द्वारा राज्य स्तर पर वीडियो का विमोचन करने के बाद रांची जिला इसे जारी किया गया। उपविकास आयुक्त, रांची सह नोडल पदाधिकारी स्वीप श्री दिनेश कुमार यादव ने डीआरडीए सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वीडियो रिलीज किया। इस दौरान उप निवार्चन पदाधिकारी, रांची श्री बिवेक कुमार सुमन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं स्वीप कोषांग के पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।
इस अवसर पर उपविकास आयुक्त, रांची सह नोडल पदाधिकारी स्वीप श्री दिनेश कुमार यादव ने कहा कि चुनाव आयोग आम जनता को एथिकल वोटिंग के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रही है। आगामी लोकसभा चुनाव में आम नागरिक बिना किसी प्रलोभन के स्वविवेक से वोट करें, इस उद्देश्य से एक सकारात्मक माहौल बनाने के लिए वीडियो सीरीज “संस्कारी मास्टर जी“ को रिलीज किया गया है।
संस्कारी मास्टर जी वीडियो सीरीज को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया में हैशटैग कैम्पेन #SanskariMasterJi भी चलाया गया, जो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पूरे दिन छाया रहा। श्री दिनेश कुमार यादव ने रांचीवासियों से अपने स्तर पर वीडियो को सर्कुलेट करने की अपील की, ताकि लोग जागरुक हो सकें।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक

शादी के बाद दुल्हन पति को अपने कमरे में घुसने ही नहीं देती थी और एक दिन खौलता तेल उड़ेल दिया, स्थिति नाजुक

हजारीबाग: नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और गांजा बरामद; 14 तस्कर गिरफ्तार