---Advertisement---

क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना मेरी प्राथमिकता है : सुदेश

On: March 2, 2024 2:25 AM
---Advertisement---

सिल्ली: प्रखंड के नागेडीह पंचायत के ठिंगठिंग पाखना में शुक्रवार को आजसू पार्टी सिल्ली पश्चिमी (बुढ़ाम) क्षेत्र के लोटा, गोड़ाडीह एवं नागेडीह पंचायत के क्षेत्रीय सम्मेलन सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि के रूप में पुर्व उपमुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते विधायक ने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना मेरी प्राथमिकता है।लोटा से हुंडरु फाल तक जाने का रास्ता भी बनाए जाने की योजना है कलस्टर कोरिडोर बनेगा। 30 किमी लंबी सड़क पर्यटकों के लिए बनाए जायेंगे। इन सभी योजनाओं पर सर्वे का काम शुरू हो गया है। वहीं उन्होंने कहा कि गांव की आधारभूत संरचना को मजबूत किया जाएगा। गांव में शिक्षा स्वास्थ्य पर गुणात्मक सुधार किया जा रहा है। हर पंचायत में बेहतर स्वास्थ्य एवं हर घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाने का काम किया जा रहा है। प्रखंड के सभी जर्जर सड़क का मरम्मत किया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य शिक्षा एवं खेल के माध्यम से क्षेत्र के यूवाओं को विकसित करना है। सम्मेलन के पुर्व विधायक ने क्षेत्र के दो जर्जर सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। जिसमें 6 करोड़ 94 लाख रुपए की लागत से लोटा से गोड़ाडीह भाया नागेडीह 9.10 कीमी पथ एवं 2 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से कोयलाडीह से अजयगढ़ 3.600 किमी पथ शामिल है। दोनों कार्य मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत किया जाएगा। सम्मेलन को जिप उपाध्यक्ष बीना चौधरी, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, मुखिया रेखा देवी, पुर्व मुखिया डबलु महली, जगदीश चंद्र महतो आदि ने भी सम्बोधित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता कालीचरण महतो ने तथा संचालन त्रिलोचन महतो एवं शिव शंकर प्रसाद ने किया। इस मौके पर केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, केंद्रीय सचिव सुशील महतो, सुभाष महतो, उप प्रमुख आरती देवी, पंसस पंचानन मांझी, फुलचांद महतो, देवनारायण घटवार, सुखराम बेदिया, सोमरा बेदिया, सुखदेव मांझी, सोनाराम महतो, तरुण महतो, बुद्धिजीवी मंच के सदस्य,महिला समिति सदस्य, पंचायत प्रभारी, ग्राम प्रभारी चुल्हा प्रमुख, आजसू पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now