---Advertisement---

सांसद संजय सेठ के पहल पर सिल्ली वासियों को मिली पुरी- आनंद विहार नई ट्रेन का तोहफा

On: March 8, 2024 3:14 AM
---Advertisement---

दिनेश बनर्जी

सिल्ली – मुरी को पुरी- दिल्ली आनंद विहार एक्सप्रेस (18427/18428)न‌ई ट्रेन का तोहफा मिला है। नौ मार्च को इस ट्रेन का मुरी स्टेशन पर ठहराव होगा। यह ट्रेन चाईबासा व डोंगोपोसी रूट से होकर गंतव्य स्थान तक चलेगी। पुरी दिल्ली आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन साप्ताहिक होगी।यह ट्रेन पुरी से प्रत्येक शनिवार को मुरी स्टेशन शाम 03:53 बजे पहुंचेगी तथा 03:55 में दिल्ली आनंद विहार के लिए खुलेगी ‌ तथा दिल्ली आनंद विहार से वापस रविवार को खुलेगी और सोमवार को सुबह 11:08 बजे मुरी स्टेशन पहुंचेगी तथा 11:10 बजे पुरी के लिए रवाना होगी।इस ट्रेन की शुरुआत होने से सिल्ली समेत पुरूलिया एवं रांची वासियों के लिए दिल्ली एवं पुरी जाने के लिए काफी सुविधा होगी। ज्ञात हो कि इस ट्रेन के परिचालन तथा मुरी एवं चांडिल स्टेशन में ठहराव को लेकर सांसद संजय सेठ ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से पहल की थी,जो अब पूरा हो गया है। वहीं सांसद संजय सेठ के प्रयास से रांची से बनारस के लिए एक और न‌ई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिली है।यह रांची की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी जिसका उदघाटन 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।उक्त जानकारी भाजपा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष एवं सिल्ली रेलवे स्टेशन परामर्शदातृ सलाहकार समिति सदस्य विनय महतो धीरज ने दी। श्री महतो ने क्षेत्रवासियों की ओर से इस कार्य लिए सांसद संजय सेठ का आभार व्यक्त किया है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now