झारखंड

नवनिर्मित कला एवं सांस्कृतिक भवन का हुआ उद्घाटन

ख़बर को शेयर करें

दिनेश बनर्जी

सिल्ली:-सिल्ली के अंबेडकर पार्क के पास पहाड़ पर पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार के मद से नवनिर्मित कला एवं सांस्कृतिक भवन सिल्ली का उद्घाटन झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो के द्वारा किया गया। तत्पश्चात क्षेत्रीय कलाकारों के द्वारा कई प्रकार के सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बताते चले कि यह भवन अपने आप में एक अनूठा कला केंद्र है। भवन के अंदर प्रशासनिक भवन, छात्रावास, ऑडिटोरियम समेत सभी सुख सुविधाओं से परिपूर्ण है एवं स्वच्छ वातावरण में स्थित है। कलाभवन को आधुनिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्राकृतिक सौंदर्य को ध्यान में रखते हुए निर्माण किया गया है। साथ ही साथ यहां महिला एवं पुरुष कलाकारों के लिए अलग-अलग छात्रावास की व्यवस्था भी की गई है। इस मौके पर गूंज के संयोजक जयपाल सिंह,अध्यक्ष सुनील सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष बिना चौधरी, प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बड़ाईक, उप प्रमुख आरती देवी समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।