July 26, 2026

तमाड़ में प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Picsart_24-03-11_18-51-18-630.jpg

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची:- तमाड़ थाना क्षेत्र के बरवा नहर के समीप 22 वर्षीय प्रेमी प्रलाद लोहरा और 18 वर्षीय प्रेमिका संगीता कुमारी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। तमाड़ थाना पुलिस शवों को कब्जे में लेकर अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है। जानकारी के अनुसार युवक और युवती के बीच कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों के परिजन इसके खिलाफ थे। इसलिए दोनों ने जहर खाकर अपने जीवन की इहलीला समाप्त कर ली।


ख़बर को शेयर करें।