---Advertisement---

जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास

On: March 17, 2024 1:18 AM
---Advertisement---

सिल्ली:-सिल्ली प्रखंड अंतर्गत जनप्रतिनिधियों ने शनिवार के दिन विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। इसी क्रम में विधायक निधि से बांसारूली अंतर्गत सिंगपुर मुस्लिम मोहल्ला में 190 फीट पीसीसी निर्माण कार्य, छोटामुरी रिटायरमेंट कॉलोनी में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, जिला अनावध निधि अंतर्गत एस एस+2 हाई स्कूल में दो कमरा एवं शौचालय निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि स्थानीय
विधायक का सोच है की सिल्ली विधानसभा एक मॉडल विधानसभा के रूप में विकसित हो तथा सिल्ली विधानसभा में मूलभूत सुविधाओं की कमी ना हो एवं सिल्ली विधानसभा हर क्षेत्र में अग्रसर हो। शिक्षा जल एवं स्वास्थ्य के बारे में सिल्ली विधानसभा हमेशा अव्वल रहे। इस मौके पर रांची जिला परिषद उपाध्यक्ष बिना चौधरी, आजसू के संगठन सचिव जयपाल सिंह, बृजेश प्रसाद, पूर्व जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू, प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बडाईक, उप प्रमुख आरती देवी, पंचायत समिति सदस्य अरविंद कुमार, मुखिया कन्हैया लोहरा, पूर्व मुखिया संपत बडाईक, ग्राम प्रधान तुलसी मुंडा, सांसद प्रतिनिधि विनोद साहू, क्षेत्रीय प्रभारी लक्ष्मण महतो, गणेश महतो समेत सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची नगर निगम चुनाव में झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के चुनाव प्रचार को झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

रांची:बीआईटी मेसरा इलाके में फायरिंग कर दहशत मचाने वाले राहुल गैंग के 5 गुर्गे पुलिस के शिकंजे में

श्री श्री विश्वविद्यालय का ‘संकल्प-2047’ सम्मेलन 22 फरवरी को रायपुर में

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

किसान सभा सदस्य चमरू महतो का निधन,किसान सभा ने दिया श्रद्धांजलि