जमशेदपुरझारखंडबिहार

6 महीने पहले हुई थी शादी लड़के ने झारखंड में और लड़की ने बिहार में! आखिर क्यों जानें!

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर: झारखंड और बिहार से अजीबो गरीब हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है. नव विवाहित पति-पत्नी में लड़के ने झारखंड में फांसी लगा ली है और लड़की ने बिहार में। जहां 6 माह पहले झारखंड के जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र हरहरगुटटू कृष्णापुरी के चंदन राय नामक लड़के का विवाह बिहार की लड़की से हुआ था लड़की मायके में रह गई थी इसी बीच लगभग चार-पांच दिन पहले लड़का उसके यहां से होकर आया था और तकरीबन 2 दिन पहले दोनों में फोन पर बातचीत चल रही थी इसी दौरान कुछ विवाद हो गया और युवक ने कहा कि मैं जान दे दूंगा और लड़की ने भी कह दिया कि जाओ जान दे दो। उसके बाद लड़के ने अपने घर में फांसी लगा ली। इसी बीच खबर उसके ससुराल तक भी पहुंच गई और उसकी पत्नी भी यहां उसके अंतिम क्रिया कर्म में शामिल होने पहुंची. इस दौरान सूत्रों के मुताबिक लड़के के परिवार वालों ने उसी के चलते अपने लड़के की जान जाने का आरोप लगाना शुरू कर दिया।

इसके बाद लड़की बिहार गई और वहां उसने भी फांसी लगा ली।

इस घटना से झारखंड में लड़के के घर में और बिहार में भी लड़की के घर में कोहराम मचने की खबर है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।