---Advertisement---

सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में जेल में बंद भाजपा नेता अभय सिंह समेत 14 को मिली जमानत लेकिन फिर भी मुश्किल में अभय..!

On: July 21, 2023 12:00 PM
---Advertisement---

रांची : कदमा में पिछले माह पूर्व सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में जेल में बंद भाजपा नेता‌ अभय सिंह समेत 14 आरोपियों को हाईकोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है। जिसके बाद सभी आरोपी कई महीनों के बाद जेल से बाहर आ सकते हैं लेकिन भाजपा नेता अभय सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है क्योंकि अभय सिंह के खिलाफ हाई कोर्ट में सुनवाई के ठीक 1 दिन पहले जमशेदपुर के जुगसलाई पुलिस ने जुगसलाई में हुए हिंसा के एक मामले में उनको आरोपी बनाते हुए केस की फाइल कोर्ट को समर्पित की है।इसके बाद जमशेदपुर कोर्ट के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने उनकी पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कराई और उनका प्रोडक्शन उस केस में करा दिया गया।अब अभय सिंह को अगर बाहर जेल से आना है तो जुगसलाई के कांड में भी जमानत लेना होगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट के जस्टिस एसएन प्रसाद और जस्टिस सुभाष चंद की खंडपीठ ने जमशेदपुर में दंगा भड़काने के आरोपी भाजपा नेता अभय सिंह और अन्य की जमानत याचिका पर फैसला सुनाया है।अदालत ने अभय सिंह के साथ 30 से ज्यादा आरोपियों को जमानत की सुविधा प्रदान की है, जिसके बाद अब वह अदालत द्वारा जमानत के लिए दी गई शर्तों का पालन करने के बाद जेल से बाहर आ सकते हैं।इस केस से जुड़े सभी पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने 12 जुलाई को अपना फैसला सुरक्षित रखा था। अभय सिंह की ओर से हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता आर एस मजूमदार और रोहन मजूमदार ने बहस की। वहीं राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता भोलानाथ ओझा ने बहस की। सरकार की ओर से की गई बहस में अदालत को बताया गया था कि केस डायरी में अभय सिंह पर दंगा भड़काने की साजिश में शामिल होने की बात सामने आयी है।

बता दें कि निचली अदालत से जमानत नहीं मिलने के बाद अभय सिंह ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी।

हाई कोर्ट के जस्टिस एसएन प्रसाद और जस्टिस सुभाष चंद्र की खंडपीठ ने भाजपा नेता अभय सिंह और अन्य की जमानत याचिका पर सुनवाई करने के बाद फैसला को सुरक्षित रख लिया था।21 जुलाई को फैसले की तिथि तय की गई थी। शुक्रवार को झारखंड हाई कोर्ट ने इस मामले में सारे आरोपियों को जमानत दे दी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची नगर निगम चुनाव में झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के चुनाव प्रचार को झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

रांची:बीआईटी मेसरा इलाके में फायरिंग कर दहशत मचाने वाले राहुल गैंग के 5 गुर्गे पुलिस के शिकंजे में

श्री श्री विश्वविद्यालय का ‘संकल्प-2047’ सम्मेलन 22 फरवरी को रायपुर में

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

किसान सभा सदस्य चमरू महतो का निधन,किसान सभा ने दिया श्रद्धांजलि