July 26, 2026

सड़क हादसे का शिकार हुए झारखंड के कैबिनेट मिनिस्टर आलमगीर आलम, बाल बाल बची जान…

image_editor_output_image-1413621343-1689939532032.jpg

रांची :- झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम सड़क हादसे का शिकार हो गए। उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वहीं, हादसे में मंत्री को मामूली चोट आई है।

मामला जिले के कतरास थाना क्षेत्र में फोरलेन सड़क पर गोशाल पुल के पास का है। जानकारी के मुताबिक बीते गुरुवार की रात मंत्री दुमका से रांची जा रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्ट कर रही गाड़ी मंत्री के वाहन के पीछे थी। अचानक गोशाला पुल पर पानी जमा होने के कारण मंत्री के गाड़ी के ड्राइवर ने ब्रेक लगाया। पीछे से आ रही स्कॉर्ट कार ने मंत्री की गाड़ी में टक्कर मार दी। अचानक आगे की गाड़ी में ब्रेक लगने से ड्राइवर खुद को नियंत्रित नहीं रख सका, जिससे उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

बताया जा रहा है कि हादसे में मंत्री को मामूली चोट आई है। 3 पुलिसकर्मी के घायल होने की खबर है। वहीं, घटना के बाद मंत्री रांची के लिए रवाना हो गए।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed