

रांची:- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि राज्य में पहली बार लोकसभा आम चुनाव के साथ -साथ गांडेय में विधानसभा का उप चुनाव एक साथ कराया जा रहा है। सभी राजनैतिक दलों से अपेक्षा है कि वे इन चुनावों के स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं त्रुटिरहित संचालन में अपनी महती भूमिका निभाकर लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाएँ। उन्होंने निर्वाचन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों को रेखांकित करते हुए कहा कि वे इनसे अपने हरेक कार्यकर्ता को अनिवार्यरूपेण भारत निर्वाचन आयोग के तत्संबंधी प्रावधानों से अवगत करा दें ताकि जानकारी की कमी के कारण उनके द्वारा अनजाने में भी भारत निर्वाचन आयोग के संबंधित प्रावधानों का उल्लंघन नहीं होने पाए। वे आज अपने कार्यालय के सभाकक्ष में सभी लोक सभा आम चुनाव 2024 एवं 31-गांडेय विधानसभा उप-चुनाव के बाबत मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के लिए आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
संबंधित समाचार
Akash Lohra
October 18, 2026
Akash Lohra
October 18, 2026




