रांची

रांची: ACB ने रिश्वत की डिमांड करने वाले अमीन और सीआई को किया गिरफ्तार

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची:- मंगलवार को रांची एसीबी की टीम ने अनगड़ा अंचल के सीआई कुलदीप साहू और प्राइवेट अमीन प्रभु पाहन को गिरफ्तार किया। एसीबी की टीम को ये कामयाबी मनोज मुंडा नाम के व्यक्ति की शिकायत के बाद मिली है।

मनोज मुंडा ने एसीबी को शिकायत करते हुए कहा था कि 26 एकड़ 52 डिसमिल जमीन जिसका रजिस्टर-2 में प्लॉट चढ़ाने के लिए 16 सितंबर 2023 को आवेदन अनगड़ा अंचल में दिया था। इसके लिए उनसे 1 लाख रुपए की रिश्वत की डिमांड की गई थी। एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया इसके बाद अमीन और सीआई को गिरफ्तार कर लिया।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।