

जमशेदपुर : चाय पे चर्चा ग्रुप द्वारा विजय गोंड को आदिवासी गोंड समाज समिति के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर सम्मानित किया गया।
ज्ञात हो की विजय गोंड भाजपा अनुसूचित जन जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य है। इसके अलावा भाजपा में बहुत सारे दायित्वों को निभाते रहे है, जिसमे अनुसूचित जन जाति मोर्चा पश्चिमी सिंहभूम के जिला प्रभारी, जमशेदपुर महानगर के प्रभारी का दायित्व मुख्य है।.इस अवसर पर चाय के चर्चा ग्रुप के अध्यक्ष नौशाद खान ने बताया कि विजय गोंड हमेशा से सामाजिक कार्यों में आगे रहते है। ग्रुप के सभी सदस्यों ने विजय गोंड के उज्जवल भविष्य की कामना की।
संबंधित समाचार
Akash Lohra
October 18, 2026
Akash Lohra
October 18, 2026




