---Advertisement---

गिरिडीह: पत्नी की हत्या कर कोलकाता भागने की फिराक में था पति, पुलिस ने मधुपुर रेलवे स्टेशन से किया अरेस्ट

On: March 29, 2024 2:28 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

गिरिडीह:- पचंबा थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर में मो. हसनैन ने गुरुवार की रात अपनी पत्नी यास्मीन खातून (26) की बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देके बाद वह फरार होने की फिराक में था। इस दौरान पुलिस ने RPF की मदद से उसे मधुपुर रेलवे स्टेशन पर दबोच लिया।

मृतका के परिजनों ने बताया कि जब उन्हें बेटी की मौत की खबर लगी तो तुंरत ही उसके ससुराल पहुंचे। जहां देखा कि उसका पति हसनैन गायब था। जब उसके परिजनों से दामाद के बारे में पूछा तो वो गोल-मोल जबाव देने लगे। इसके बाद उन्होंने महिला के पति हसनैन अंसारी, ससुर कलीम अंसारी समेत अन्य पर हत्या का आरोप लगाते हुए पचंबा थाना को सूचना दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हसनैन के पिता कलीम अंसारी को गिरफ्तार किया। फिर उससे पूछताछ शुरू हुई। उसने पुलिस को बताया कि ‘उसका बेटा हसनैन अपनी पत्नी की हत्या कर कोलकाता भागने वाला है। इस वक्त वह मधुपुर रेलवे स्टेशन पर है।’ इसके बाद पुलिस की एक टीम मधुपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। वहां घेराबंदी कर पुलिस ने उसे दबोच लिया। परिजनों ने बताया कि हसनैन की तीन छोटी-छोटी बच्चियां हैं और यास्मीन 4 माह की गर्भवती भी थी।

थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि गुरुवार की रात को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद हसनैन ने गला दबाकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गिरिडीह: नगर निगम चुनाव प्रचार की तिथि खत्म होने के बाद बाबूलाल मरांडी की एक होटल में कथित बैठक, प्रशासन ने रोका, सियासत गर्म

झारखंड में झामुमो नेता की निर्मम हत्या, जंगल में मिली अधजली लाश; आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

सऊदी अरब से 4 माह बाद रांची पहुंचा प्रवासी मजदूर का शव, परिवार ने लेने से किया इनकार

गिरिडीह: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, नक्सली ठिकानों से 20 राइफल और गोला-बारूद बरामद

गिरिडीह में दो नाबालिग बच्चियों से गैंगरेप केस का खुलासा, पूर्व प्रेमी ने अपमान का बदला लेने के लिए रची थी साजिश, 4 गिरफ्तार

झारखंड की दो बेटियों का अपहरण, बंगाल में रेप; ट्रक ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार