---Advertisement---

पंजाब:नशेड़ी युवक ने अपनी मां,भाभी और मासूम भतीजे की हत्या की,फिर सरेंडर,मची सनसनी

On: April 4, 2024 6:30 AM
---Advertisement---

पंजाब: अमृतसर में सनसनी खेज ट्रिपल मर्डर से हड़कंप मच गया है। एक नशेड़ी युवक ने अपने मां भाभी और ढाई साल के भतीजे को दातर से कटकर जघन्य हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया है। मर्डर करने के बाद आरोपी ने खुद थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि युवक आरोपी नशे का आदी है। परिवार द्वारा उसे ऐसा करने से रोका जाता था। जिसके चलते उसने मां, भाभी और ढाई साल के भतीजे का कत्ल कर दिया। आरोपी की पहचान 35 साल के अमृतपाल सिंह निवासी कंदोवालिया कस्बा अजनाला के रूप में हुई है। मृतकों की पहचान मां मनबीर कौर, भाभी अवनीत कौर और भतीजे समर्थ के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने रात के समय सोते हुए मां, भाभी और भतीजे को दातर से काट दिया। जिसके बाद पुलिस स्टेशन पहुंच गया और खुद को सरेंडर कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद