झारखंड

सिल्ली थाना में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया

ख़बर को शेयर करें

दिनेश बनर्जी

सिल्ली :- सिल्ली थाना परिसर में सिल्ली थाना प्रभारी मोहित कुमार के अध्यक्षता में ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। क्षेत्र से आए हुए समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने महत्वपूर्ण विचारों को रखा। बैठक के दौरान क्षेत्र में बिक रहे अवैध शराब और अवैध लॉटरी की भी चर्चा की गई। चर्चा के दौरान सिल्ली डीएसपी रणवीर सिंह ने मौके पर मुरी ओपी के थाना प्रभारी कुंदन सिंह और सिल्ली थाना प्रभारी मोहित कुमार को अवैध शराब और अवैध लॉटरी पर अविलंब नक़ेल कसने का निर्देश दिया। साथ ही साथ कहा कि लोग अफवाहों की बातें सुनकर परेशान ना हो। पर्व के दौरान सिल्ली पुलिस हमेशा आपके साथ खड़ी है। प्रखंड विकास पदाधिकारी रेनुवाला ने समिति को संबोधित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में पर्व को शांति पूर्वक, सौहार्दपूर्ण, और भाईचारे के साथ मनाये तथा जलसा या जुलूस का नेतृत्व में युवा बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी निभाए। इस मौके पर रांची जिला परिषद उपाध्यक्ष बिना चौधरी, प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बडाईक, उप प्रमुख आरती देवी, पूर्व प्रमुख कमलनाथ मांझी, सांसद प्रतिनिधि विनोद साहू, समाजसेवी गोपाल केडिया, बबलू साव, नागेंद्र नाथ गोस्वामी,भागवत सोनार,मनोज रजक,राजेश साहू, मोहम्मद फारूक समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।