---Advertisement---

सीबीएसई छठी, 9वीं और 11वीं कक्षा के लिए शुरू करेगा ‘नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क’, भागीदारी के लिए स्कूलों को किया आमंत्रित

On: April 11, 2024 2:17 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

नई दिल्ली:- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 2024-25 शैक्षणिक सत्र से प्रायोगिक रूप से कक्षा छठी, 9वीं और 11वीं के लिए ‘नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क’ शुरू करेगा और उसने अपने संबद्ध स्कूलों को इसमें भागीदारी के लिए आमंत्रित किया है। सीबीएसई के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सीबीएसई ने स्कूल प्रधानाध्यापकों को लिखे एक पत्र में कहा है, ‘सीबीएसई ने मसौदा NCRF कार्यान्वयन दिशानिर्देशों को तैयार कर जारी किया, उन पर कई कार्यशालाओं में चर्चा की और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से मंजूरी प्राप्त की।’ पत्र में कहा गया कि इनकी प्रभावशीलता का परीक्षण और मूल्यांकन करने के लिए इन दिशानिर्देशों का प्रायोगिक कार्यान्वयन किया जाना है।

सीबीएसई ने कहा कि इस प्रायोगिक कार्यक्रम में रुचि रखने वाले स्कूलों के प्रधानाध्यापक इस बारे में सूचित कर सकते हैं। छात्र कक्षा में पठन-पाठन, परियोजनाओं, खेल, प्रदर्शन कला, राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC), सामाजिक कार्य, प्रयोगशाला कार्य, व्यावसायिक शिक्षा और अनुभवात्मक शिक्षा से ‘क्रेडिट’ अर्जित कर सकते हैं, जिसमें प्रासंगिक अनुभव और अर्जित प्रोफेशनल स्तर शामिल हैं। अर्जित ‘क्रेडिट’ को छात्र के ‘एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट’ (ABC) में जमा किया जाएगा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें