---Advertisement---

बारीगोड़ा और जोजोबेड़ा रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण लेकर बस्ती विकास संघर्ष समिति का डीसी को मांग पत्र

On: July 25, 2023 1:43 AM
---Advertisement---

हस्ताक्षर अभियान के बाद,मांग न मानने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

जमशेदपुर :बस्ती विकास संघर्ष समिति के द्वारा सोमवार को बारीगोडा एवं जोजोबेडा रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए एक मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा गया। मांग पत्र में कहा गया कि सरकार की मांगों पर गंभीरता से विचार करे नहीं तो आने वाले दिनों में इससे भी उग्र आंदोलन करने के लिए हम लोग बाध्य हो जायेंगे।

बता दें कि रेल ओवरब्रिज की मांग को लेकर पिछले दिनों 18/07/23 को बारीगोड़ा रेलवे फाटक के पास बैनर एवं रजिस्टर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था।

इस हस्ताक्षर अभियान में बारीगोडा, राहरगोडा, गदडा, बामनगोड़ा, सोपोडेरा एवं सरजामदा, जसकंडी एवं इस फाटक से गुजरने वाले सभी लोगों के साथ साथ सभी राजनीतिक दल के जनप्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर अभियान को अपना समर्थन दिया था।

यहां दो दो रेलवे फाटक होने के वजह से प्रतिदिन रेलगाड़ी के आवाजाही से अधिकांश समय फाटक बंद रहने पर इस क्षेत्र की बड़ी आबादी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस क्षेत्र के लोगों का कहना है कि रेल फाटक खुलता कम बंद अधिक रहता है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चे, टाटा मोटर्स कर्मचारी न्युवोको सीमेंट प्लांट, तार कंपनी, टाटा पावर, एवं अन्य कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी को कभी भी समय पर पहुंचने में परेशानी होती है। विगत कुछ महीने पहले एक मरीज की फाटक बंद रहने से मृत्यु हो गई थी।

पिछले वर्ष सांसद श्री विद्युत वरण महतो एवं तत्कालीन डी. आर. एम. सीकेपी के श्री साहू जी ने इस रेलवे फाटक का विजिट किया था और आश्वासन भी दिया था अगले 60 दिनों में यह ओवरब्रिज का काम शुरू किया जाएगा, मगर विडंबना यह है कि आज एक वर्ष बाद भी ओवर ब्रिज का काम धरातल पर कुछ भी नहीं दिख रहा है।

एक ही नारा, एक ही मांग,

जल्द हो ओवरब्रिज निर्माण।

उपायुक्त कार्यालय में ज्ञापन देने के लिए बस्ती विकास संधर्ष समिति के अध्यक्ष श्री शिवजी प्रसाद, महामंत्री शैलेन्द्र सिन्हा, विनोद कुमार सिंह एवं इस पंचायत के मुखिया सुनीता नाग, जिला पार्षद कुसूम पूर्ति , जय प्रकाश सिंह, बिरेन्द्र सिंह यादव, नीरज सिंह गुगल सिंह, वेद प्रकाश, उप मुखिया अमरेश सिंह, सुबोध शाही शामिल हुए।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक