रांची

ईद की नमाज के बाद रांची में लहराया गया फिलीस्तीन का झंडा, जांच में जुटी पुलिस

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची:- सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के हरमू बाई- पास रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर के पास फिलीस्तीन का झंडा हाथों में लेकर कुछ युवकों के द्वारा लहराने का मामला गुरुवार को प्रकाश में आया है। कुछ युवकों द्वारा खुलेआम आतंकी संगठन हमास का समर्थन किया गया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस इसकी जांच कर रही है। सुखदेव नगर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की सूचना मिलने के बाद जांच पड़ताल की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। मामले एफआईआर दर्ज कार्रवाई की जायेगी।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।