---Advertisement---

पुंछ आतंकी हमला: दो आतंकियों के स्केच किये गये जारी, 20 लाख के इनाम की घोषणा

On: May 6, 2024 10:30 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

जम्मू-कश्मीर: पुंछ जिले में भारतीय वायु सेना (IAF) के काफिले पर शनिवार (4 मई) को हमला हुआ था। इस हमले में एक सेना का एक जवान भी शहीद हो गया। इसी मामले में हमले के पीछे के आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने हमले के पीछे जिम्मेदार दो आतंकवादियों का स्केच जारी किया है। सुरक्षाबलों ने 20 लाख रुपये इनामी राशि वाले आतंकवादियों के बारे में बताने वालों को आश्वासन दिया है कि उनकी पहचान निजी रखी जाएगी।

सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की तलाश में शाहसितार, गुरसाई, सनाई और शीनदारा टॉप समेत कई इलाकों में पुलिस के साथ मिलकर ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू किया है। इसके अलावा बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान के बीच सुरक्षाबलों ने 20 लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों पर हमले में आतंकियों को मदद पहुंचाने का शक है।

दरअसल, शनिवार (4, मई) शाम को पुंछ जिले के शाहसितार के पास आतंकवादियों ने भारतीय वायु सेना के काफिले पर हमला कर दिया। इस हमले में वायुसेना के कॉर्पोरेल विक्की पहाड़े इलाज के दौरान शहीद हो गए और चार अन्य सैन्य कर्मी घायल हो गए।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अनंत सिंह ने विधायक पद की शपथ ली, CM नीतीश के पैर छूकर लिया आशीर्वाद; देखें VIDEO

बिहार में 5 सहेलियों ने एक साथ खाया जहर, 4 की मौत; पुलिस के आने से पहले शवों को जलाया

समलैंगिक संबंध बनाने से किया इंकार, बुआ ने रूद्राक्ष की माला से भतीजी को गला घोंटकर मार डाला; कई महिलाओं को बना चुकी है शिकार

खाकी पर उठे सवाल! पुलिस-चोर मुठभेड़ में दो बहनों को लगी गोली, जानिए पूरा मामला

पूर्णिया में युवती से गैंगरेप: जबरन शराब पिलाकर नचाया, फिर 6 युवकों ने की दरिंदगी, युवती की हालत नाजुक; मुख्य आरोपी मोहम्मद जुनैद गिरफ्तार

पटना: गोला रोड में बेकाबू थार का कहर, आधा दर्जन लोगों को कुचला,गुस्साई भीड़ ने फूंकी गाड़ी