रांची

रांची : सल्फास खाकर CRPF जवान ने की आत्महत्या

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची: धुर्वा स्थित सीआरपीएफ कैंप 133 में पदस्थापित हवलदार बसंत कुमार ने शनिवार की शाम सल्फास की गोली खा ली थी। जिसके बाद उसे पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान रविवार को जवान ने दम तोड़ दिया।

जवान ने किस वजह से जहर खाकर आत्महत्या की, अब तक इसके पीछे की वजह सामने नहीं आ पायी है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुटी हुई है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।