---Advertisement---

टाटा स्टील ने गोली चलने की घटना से किया था इंकार, पुलिस ने कर लिया गार्ड को गिरफ्तार

On: May 22, 2024 7:09 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

सरायकेला-खरसावां: जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा स्टील प्लांट के स्क्रैप डंपिंग यार्ड में 16 मई को गोविंद कालिंदी उर्फ गोगो नामक व्यक्ति की मौत की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। गोविंद कालिंदी की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने गम्हरिया आदर्श नगर निवासी सिक्योरिटी गार्ड बृज बिहारी सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामले को लेकर मृतक गोविंद कालिंदी की पत्नी द्वारा आदित्यपुर थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया गया था। उसके बाद पुलिस ने तहकीकात करते हुए, सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड की हत्या में प्रयुक्त राइफल को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा था।

थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने बताया कि 14 मई की दोपहर स्क्रैप डंपिंग यार्ड में 8-10 की संख्या में अपराधियों ने पे लीडर वाहन चालक अभय सिंह की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी थी। जिसके प्रतिशोध में सिक्योरिटी गार्ड ने गोली मारकर गोविंद कालिंदी की हत्या की थी। पे लीडर चालक अभय सिंह हत्याकांड में शामिल अन्य आठ आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है।

घटना के बाद टाटा स्टील प्रबंधन द्वारा बयान जारी करते हुए बताया गया था कि सिक्योरिटी गार्ड द्वारा गोली नहीं चलाई गई थी। हालांकि, पुलिस तहकीकात में यह स्पष्ट हुआ कि सिक्योरिटी गार्ड द्वारा ही गोली मारी गई थी। उसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मजदूर दिवस पर आदित्यपुर रेलवे संस्थान में रक्तदान शिविर

आदित्यपुर:शिव राम दुर्गा मंदिर में अक्षय तृतीया पर जगन्नाथ प्रभु माता सुभद्रा बलभद्र प्रभु माता लक्ष्मी और रथ की विधि विधान से पूजा

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

सरायकेला में ACB की बड़ी कार्रवाई: डीसी की बैठक के बीच रिश्वत लेने निकला, रंगे हाथ धरा गया भू-अर्जन विभाग का बड़ा बाबू, दलाल भी गिरफ्तार

सरायकेला: JLKM के कोल्हान अध्यक्ष सहित 7 गिरफ्तार, मारपीट और रंगदारी मांगने का आरोप

सीएम हेमंत पहुंचे जिलिंगगोड़ा, वीर सोरेन को दी श्रद्धांजलि,पूर्व मुख्यमंत्री चंपई से भी मिले