गिरीडीह

गिरिडीह : उसरी फाॅल घूमने आए देवघर के दो युवकों की डूबने से मौत

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

गिरिडीह:- उसरी फाल में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान देवघर राम मंदिर दौसा गढ़ी, निवासी 20 वर्षीय पवन गुप्ता एवं 18 वर्षीय दीपक कुमार वर्मा के रूप में की गई है।

घटना के बाद काफी संख्या में आस-पास काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों और गोताखोरों के सहयोग से दोनों युवकों के शव को फॉल से बाहर निकाल कर सदर अस्पताल पहुंचाया। दोनों युवकों की जांच करने के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया गया है कि देवघर के राम मंदिर झोसा गाढी से 9 लोग घूमने के लिए उसरी फॉल आए थे। सुबह 10 बजे सभी यहां पहुंचे थे। 10:30 बजे नहाने के लिए पवन और दीपक फॉल में उतर गए। नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और बाहर नहीं निकल पाए।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।