---Advertisement---

शाहजहांपुर में श्रद्धालुओं से भरी बस को डंपर ने मारी टक्कर, 12 की मौत

On: May 26, 2024 2:38 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

उत्तरप्रदेश: शाहजहांपुर जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 23 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भीषण हादसे के बाद सड़क पर लाशों का ढेर लग गया।

दस घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। जबकि शेष को छुट्टी दे दी गई। सुबह दस बजे के बाद पोस्टमार्टम शुरू होंगे। मृतकों व घायलों के स्वजन को आर्थिक मदद भी दी जाएगी। हादसे के बाद से डंपर चालक फरार है।

दरअसल, यूपी के सीतापुर जिले के कमलापुर थाना के गांव बड़ा जटहा के रहने वाले करीब 80 लोग पूर्णागिरी दर्शन के लिए जा रहे थे। खुटार गोला मार्ग पर एक कस्बे के पास ढाबे में खाना खाने के लिए बस रुकी थी। बस से उतरकर कुछ लोग खाना खाने चले गए। जबकि कई लोग बस के अंदर बैठे थे। रात के करीब 11 बजे के आसपास खुटार से गोला की ओर जा रही बजरी लदी डंपर किनारे खड़ी बस में जाकर सीधे घुस गई। जोरदार टक्कर के बाद डंपर बस के ऊपर पलट गई। 

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

प०बंगाल:चुनावी माहौल के बीच बीरभूम में नाबालिग से सामूहिक दरिंदगी,चिल्लाती रही काकू आपकी बेटी की तरह!,फांसी की मांग

नालंदा शर्मसार: महिला से सरेआम बर्बरता, कपड़े फाड़कर वीडियो किया वायरल; दो गिरफ्तार

दरवाजा खोलने में देरी हुई तो कसाई बना चाचा, फुल साउंड में गाना बजाया और 3 भतीजे-भतीजी को कटर से काट डाला‌

देह व्यापार के लिए बंगाल से बिहार बुलाई गई महिला से गैंगरेप, 2 गिरफ्तार; 6 नामजद

मोकामा विधायक अनंत सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में मिली जमानत

मुजफ्फरपुर: पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, फायरिंग में बुजुर्ग की मौत; थानेदार समेत 3 पुलिसकर्मी घायल