---Advertisement---

यहां पुलिस ने 5 दिन बाद कब्र से युवक का शव निकलवाया फिर!

On: May 28, 2024 5:51 PM
---Advertisement---

चाईबासा: गुदड़ी थाना क्षेत्र के कमरगांव से एक सनसनीखेज खबर आ रही है। जहां युवक के मर्डर के बाद ग्रामीणों ने बिना पुलिस को सूचित किया शव को दफना दिया।5 दिन बाद पुलिस को इस बात की भनक लग गई मौके पर पहुंची पुलिस ने मंगलवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को निकलवाया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की धर पकड़ने के लिए छापामारी जारी है।

बताया जा रहा है कि घटना पांच दिन पहले की है।गांव में मेला लगा हुआ था। मेले के दौरान गाँव के युवक गोमा लोमगा की मेला देखने आये अन्य गाँव के युवकों के साथ विवाद हो गया था जिसके बाद उन युवकों ने गोमा लोमगा को खींचकर मेला स्थल से कुछ दूर ले जाकर टाँगी से काटकर उसकी हत्या कर दी थी।घटना के बाद पुलिस को बिना सूचना दिए गोमा के शव को नदी के किनारे दफना दिया गया.

हालांकि क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच हत्या की घटना की चर्चा होती रही और पाँच दिन बाद सोमवार को पुलिस को इसकी जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू किया। पुलिस ने मंगलवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मंगलवार को गाँव पहुँचकर कब्र से शव को बाहर निकालकर बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिये भेजा।पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर जो तथ्य सामने आये हैं, उसके आधार पर हत्या के आरोपियों तक पहुँचने के प्रयास में लगी है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, सीजीपीएससी प्रतिनिधियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को वोटर लिस्ट सौंपी

मुंबई एसीबी की बड़ी कार्रवाई,डीसी को ₹42000 रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई

रेलवे का बुलडोजर 22 से एक बार फिर गरजेगा,टार्गेट गुदरी बाजार और बर्मामाइन्स