---Advertisement---

दिल्ली सीएम केजरीवाल पर कटाक्ष,”जेल जाने से नहीं डरते लेकिन बार-बार जमानत अर्जी, ताकि जेल न जाना पड़े!

On: May 30, 2024 8:27 AM
---Advertisement---

पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को भी बड़ा झटका, 6 जुलाई तक न्यायिक हिरासत बड़ी

दिल्ली: आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक ओर दिल्ली में जल संकट और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ा झटका लगा है।

उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि 6 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। वहीं दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं मिली तो उन्होंने राउज एवेन्यू कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है जिसमें थोड़ी देर बाद फैसला सकता है।


इधर मंत्री आतिशी भी रडार पर है। एक पुराने मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें भी समन दिया था। आतिशी को समन मिलने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अब उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

बता दें कि दिल्ली AAP नेता आतिशी को कोर्ट ने समन भेजा है 29 जून को होगी पेशी ।

आतिशी ने कहा था, “बीजेपी ने AAP विधायकों को रिश्वत देने और खरीद-फरोख्त करने का प्रयास किया”

बाद में बीजेपी नेता प्रवीण शंकर कपूर ने उनके ख़िलाफ़ मानहानि का मुकदमा दर्ज़ कराया था।

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की राउज एवेन्यू कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई आज

इधर अरविंद केजरीवाल के द्वारा राउज एवेन्यू कोर्ट में जमानत अर्जित दायर करने पर सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ सख्त टिप्पणी की जा रही है उनके उस बयान पर कटाक्ष किया जा रहा है कि जेल जाने से नहीं डरता हूं सोशल मीडिया पर इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया है की जेल जाने से नहीं डरता हो लेकिन बार-बार जमानत अर्जी डालता हूं ताकि जेल न जाना पड़े!

इसके अलावा भी कई प्रतिक्रियाएं दी जा रही है जिसमें कहा जा रहा है कि जब सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली तो राउज एवेन्यू कोर्ट से भी नहीं मिलेगी। उन्हें जेल जाना ही पड़ेगा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गोलमुरी: किसी बड़े कांड को अंजाम देने की फिराक में लगे 7 को पुलिस ने दबोचा, पिस्टल, कारतूस बरामद

टाटा रेल के विस्तारीकरण को लेकर रेलवे का बुलडोजर फिर गरजा स्टेशन, कीताडीह,गोल पहाड़ी, खास महल के कई दुकानें जमींदोज

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 24 को 13 जिलों में बारिश की संभावना

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में अमरप्रीत सिंह की जुगसलाई में पदयात्रा

राजस्थान सेवा सदन व शिव मंदिर के निर्माण व जीर्णोद्धार में दीपक अग्रवाल रामूका का है अहम योगदान

हजारीबाग: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और उनकी पत्नी निर्मला देवी गिरफ्तार, NTPC परियोजना के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई