---Advertisement---

Loksabha Election 2024: सातवें चरण का चुनाव प्रचार समाप्त, 1 जून को 57 लोकसभा सीटों पर होगी वोटिंग

On: May 30, 2024 3:00 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

Loksabha Election 2024: देश में सातवें और आखिरी चरण का चुनाव प्रचार गुरुवार को समाप्त हो गया। करीब 75 दिन चले चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन था। सातवें चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों पर 1 जून को मतदान होगा। सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश और पंजाब की 13-13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग है।

सातवें चरण में केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और सात राज्यों की कुल 57 सीटों पर 1 जून को मतदान है। इन प्रदेशों से कुल 904 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिन सीटों पर मतदान होना है, उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अभिनेत्री कंगना रनौत, टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और भोजपुरी कलाकार पवन सिंह की भी सीटें शामिल हैं।

सातवें चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच के बाद 954 और नामांकन पत्र वापस लेने के बाद चुनावी मैदान में 904 उम्मीदवार शेष रह गये हैं। लोक सभा की कुल 543 सीटों में से 486 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। पहले चरण में 102 सीटों 66.14 प्रतिशत, दूसरे चरण में 88 सीटों पर 66.71, तीसरे चरण में 93 सीटों पर 65.68, चौथे में 96 सीटों पर 67.71 प्रतिशत, पांचवें में 49 सीटों 62.20 प्रतिशत और छठे चरण में 58 सीटों पर 63.37 प्रतिशत मतदान हुआ है। चुनाव परिणाम चार जून को आयेंगे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें