July 26, 2026

Loksabha Election 2024: Exit Poll को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, टीवी चैनल्स के डिबेट में हिस्सा नही लेगी पार्टी

Picsart_24-05-31_20-55-38-465.jpg

झारखंड वार्ता न्यूज

Loksabha Election 2024: कल टीवी चैनल्स पर होने वाले Exit Poll के डिबेट से कांग्रेस पार्टी ने खुद को बाहर रखने का ऐलान किया है। पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसे लेकर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने अपने मत दे दिया है एवं मतदान के परिणाम मशीनों में बंद हो चुके हैं। और 4 जून को परिणाम सबके सामने होंगे। कांग्रेस की नज़रों में परिणाम घोषित होने से पहले किसी भी तरह के सार्वजनिक अनुमान लगा कर घमासान में भाग ले कर टीआरपी के खेल का कोई औचित्य नहीं है। किसी भी बहस का मक़सद दर्शकों का ज्ञानवर्धन करना होता है। कांग्रेस पार्टी 4 जून से डिबेट्स में फिर से सहर्ष भाग लेगी।

ख़बर को शेयर करें।